फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फेक कॉल, लुभावने वादे व फर्जी लिंक से रहें सावधान

Mon, 31 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एडीआरएस गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व अन्य
विज्ञापन
वीरपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को इकौना के एडीआरएस गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को आत्मरक्षा के तरीके बताते हुए उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। पाठशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर ऑनलाइन सीओ आलोक कुमार सिंह, नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा, रमवापुर चौकी प्रभारी संदीप कुमार, महिला आरक्षी मधुलिका सिंह परमार, सौम्या वर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य सालिक राम कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान -
- कोई भी बैंक कर्मी आपको फोन कर जानकारी नहीं मांगता है ऐसे में फर्जी कॉल के प्रति सचेत रहें।
- सोशल मीडिया पर मजबूत पासवर्ड लगाएं और अनजान लोगों से दोस्ती न करें व व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
- एपीके फाइल, लुभावने वादे व फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- किसी भी प्रकार के छेड़छाड़, मोबाइल फोन कर परेशान करने आदि पर तत्काल अपनी मां या शिक्षिका को बताएं।

छात्राओं ने किया सवाल-जवाब-
सवाल- डिजिटल अरेस्ट क्या होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
जवाब- ठग स्वयं को सीबीआई, कस्टम, पुलिस आदि का अधिकारी बताते हुए फोन कर आपको डराते हैं और परिजनों को फंसने से बचाने के लिए रुपये मांगते हैं। ऐसी कॉल आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। (रोशन गिरी, कक्षा-09)

सवाल- रास्ते में या सार्वजनिक स्थल पर कोई कमेंट करें तो क्या करनाा चाहिए। (गौरी व आशु, कक्षा-09)
जवाब- आप तत्काल वीमेन पावर लाइन 1090 या 112 पर फोन कर सूचना दे सकती हैं। पुलिस तीन से चार मिनट में संबंधित को सबक सिखा देगी।

सवाल- फिशिंग व फेक लिंक से कैसे बचा जा सकता है। (मीनाक्षी चौरसिया व अर्चना गोस्वामी, कक्षा-10)
जवाब- साइबर ठग आपको बैंक, बिजली कूरियर संबंधी फर्जी लिंक भेजते हैं। साथ ही आमंत्रण पत्र, आरटीओ चालान, शुभकामना संदेश आदि की एपीके फाइल भेजते हैं। जिन पर क्लिक करते ही आपका फोन हैंग हो जाता है और आप ठगी का शिकार बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें