महिलाओं को जागरूक करती मजिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। बताया गया कि साइबर ठग वेबसाइटों पर सस्ते व लुभावने विज्ञापन डालकर क्लिक कराते हैं। आमंत्रण, पर्व की शुभकामनाएं, चालान आदि के नाम पर भेजी जाने वाली एपीके फाइलों से भी सावधान रहने को कहा गया। महिला हितैषी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।