फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाइकों की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर

Sat, 12 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम बंगला लहोर निवासी रामकुमार उपाध्याय (55) शनिवार को बाइक से जिला चिकित्सालय भिनगा दवा कराने आए थे। वापस लौटते समय भिनगा-बहराइच मार्ग पर ग्राम सिसवा के पास खरगौरा की ओर से आ रहे सिरसिया क्षेत्र के ग्राम रानीपुर चौबेपुरवा निवासी रमेश (35) की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से रामकुमार को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जबकि रमेश का इलाज निजी चिकित्सक से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें