फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएम के हाथों आवास की चाबी पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

Tue, 21 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
श्रावस्ती में कार्यक्रम में माैजूद सीएम योगी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए इकौना के सीताद्वार मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीताद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन किया और सीताद्वार झील में जलीय जीवों को लैया खिलाई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

सीताद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आदि का निरीक्षण किया और योजनाओं के प्रगति संबंधी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को हर पात्र व्यक्ति तक समय से योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तीन लाभार्थियों को 13.45 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति चेक, मुख्यमंत्री आवास योजना के तीन लाभार्थियों को आवास की चाबी, तीन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व तीन मेधावी छात्राओं को किट प्रदान की। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तीन लाभार्थी परिवारों को चेक दिया। इस दौरान विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, एमएलसी साकेत मिश्रा, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, वेद प्रकाश उर्फ रिंकू मिश्रा, अरुण पांडेय, मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एसपी राहुल भाटी मौजूद रहे और सभी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
योगी को सुनने के लिए उमड़ी भीड़
योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा। पंडाल तक के बाहर खड़े होकर लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आए। कार्यक्रम स्थल के बाहर लोगों की भीड़ से जाम की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वाहन चालकों को कार्यक्रम स्थल से मुख्य मार्ग पर आने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

श्रावस्ती में कार्यक्रम में माैजूद सीएम योगी।

श्रावस्ती में कार्यक्रम में माैजूद सीएम योगी।

श्रावस्ती में कार्यक्रम में माैजूद सीएम योगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें