फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अलाव की चिंगारी से बिस्तर में लगी आग, मासूम की मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अलाव से लगी आग में झुलसे मासूम के परिवारीजनों से जानकारी लेते चिकित्सक
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बंजारन पुरवा में बुधवार देर रात अलाव की चिंगारी से एक घर में बिस्तर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम महरू मुर्तिहा के मजरा बंजारन पुरवा निवासी किस्मतुल पत्नी साबिर बंजारा अपने तीन वर्षीय पुत्र ऋतिक रोशन के साथ चारपाई पर लेटी हुई थी। उसने बगल में ही अलाव जला रखा था। देर रात किस्मतुल बच्चे को बिस्तर पर सोता छोड़ नित्यक्रिया के लिए चली गई। इस दौरान अलाव से उठी चिंगारी के कारण बिस्तर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से ऋतिक गंभीर रूप से झुलस गया।
नित्यक्रिया से लौटी किस्मतुल ने देखा कि बिस्तर जल रहा है और ऋतिक बुरी तरह से झुलस गया है। महिला की चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसियों ने एंबुलेंस से मासूम को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बहराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें