महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को एपीके फाइल के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया पर साइबर ठग आरटीओ चालान, गिफ्ट वाउचर, ग्रीटिंग कार्ड, आमंत्रण पत्र आदि नाम से एपीके फाइल भेजते हैं।
एपीके फाइल पर क्लिक करते ही ठग आपका फोन हैक कर लेते हैं। इसके बाद आपको शिकार बनाते हैं। ऐसे में एपीके फाइल देखते ही उसे डिलीट कर दें और क्लिक करने से बचें। चौपाल में सभी को कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों, महिला हितैषी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी साइबर आपात स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।