श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम हरदत्त नगर गिरंट में बृहस्पतिवार को नाबार्ड की ओर से डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एलडीएम जुगल किशोर ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन माध्यमों से लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
एलडीएम ने आगे बताया कि फोन पर अंजान व्यक्ति का ई-मेल, लिंक या इनाम जीतने के मेसेज पर कतई ध्यान न दें, क्योंकि यह ठगी करने का साइबर अपराधियों का तरीका हो सकता है। कार्यक्रम में लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता समूह सीसीएल योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना आदि की जानकारी दी गई।
इस मौके पर अनुज कुमार, आशा त्रिपाठी व अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।