श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में 28 व 29 अक्तूबर को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।