श्रावस्ती। तराई में बढ़ती तपिश को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय को बदल दिया गया है। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि हीट वेव की संभावना को देखते हुए समय परिवर्तन किया गया है। बदले समय के अनुसार अब सुबह 7:30 बजे विद्यालय पठन-पाठन के लिए खुलेंगे और 12:30 पर अवकाश हो जाएगा। सुबह 7:30 से 7:40 तक प्रार्थना सभा व योगाभ्यास होगा। 10 बजे से 10:15 बजे तक मध्यावकाश रहेगा। बीएसए ने बताया कि बच्चों की छुट्टी 12:30 तक हो जाएगी, लेकिन शिक्षक 1:30 बजे तक विद्यालय में रहेंगे और कार्यालयी कार्य संपन्न करेंगे।