फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बेहतर होगी मूलभूत सुविधाएं, बदलेगी चौराहों की सूरत

Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना नगर की तस्वीर जल्दी बदली नजर आएगी। इसके लिए दोनों ही निकाय क्षेत्रों का कायाकल्प कर उसे मूलभूत सुविधाओं से युक्त कर साफ व सुंदर बनाया जाएगा। चौराहों व पार्कों की सूरत बदलने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी जाम मुक्त बनाया जाएगा। इसकी पहल करते हुए जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने दोनों ही नगर निकायों के ईओ को इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्ययोजना के माध्यम से दोनों ही निकाय क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क, नाली व सीवर के साथ विकास से जुड़े अन्य विकास कार्य पूरी प्राथमिकता पर होंगे। साथ ही नगर के प्रमुख तिराहों व चौराहों का सौंदर्यीकरण कर इनकी बदहाली को भी दूर कराया जाएगा। डीएम ने इन दोनों ही निकाय क्षेत्रों की पहचान स्वच्छ, समृद्ध व सुविधा संपन्न नगर क्षेत्र के बतौर बनाने का निर्देश दिया है। इसे लेकर डीएम ने बुधवार को दोनों ही नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्ययोजना में पेयजल, सीवर, नाली, विद्युतीकरण, इंटरलॉकिंग सहित जन सुविधा से जुड़े दूसरे अन्य कार्यों को कराने का पूरा ध्यान रखा जाए। डीएम ने कहा कि निकाय क्षेत्रों में सीवर व नाली का पानी सड़क अथवा रास्ते पर न बहे इसके लिए कार्ययोजना में ठोस प्रबंध किए जाए। साथ ही नगर क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता के साथ ही साफ सफाई व कूड़ा निस्तारण के साथ ही पेयजल टंकियों की सफाई का कार्य भी रोस्टर बनाकर नियमित तौर पर सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम रोहित, ईओ भिनगा अनीता शुक्ला, इकौना विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें