फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में महिला थाना अव्वल

Thu, 08 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आईजीआरएस से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की मई माह में घोषित प्रदेश स्तरीय रैंकिंग सूची से जिले का महिला थाना पूरे प्रदेश में अव्वल रहा। एसपी प्राची सिंह व नोडल अधिकारी एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने इस उपलब्धी पर खुशी जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जारी सूची में श्रावस्ती महिला थाना आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में शत प्रतिशत 100 अंक पाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

महिला थाना पर माह मई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के अंदर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित कराया गया। इनमें से कोई भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं हुआ और न ही सी श्रेणी में गया। निस्तारण टीम में प्रभारी आईजीआरएस उपनिरीक्षक प्रभुनाथ राय, आरक्षी ऐश्वर्य प्रताप सिंह चौहान, आरक्षी अशोक कुमार ने प्राप्त सभी प्रकरणों व संदर्भो की मॉनिटरिंग व निस्तारण का सराहनीय प्रयास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें