फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती व गुड फ्राइडे पर खुले रहेंगे बैंक व कोषागार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चौदह अप्रैल तक देश में पूर्ण लॉकडाउन है। ऐसी स्थित में राज्य सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किसानों एवं गरीबों के लिए घोषित आर्थिक पैकेज के अंतर्गत उनके बैंक खातों में लाभांश की धनराशि स्थानांतरित की जानी है।
विज्ञापन

इसलिए 6 अप्रैल को महावीर जयंती व 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर सार्वजनिक अवकाश के दिन भी शासकीय कार्य के लिए सरकार ने सभी कोषागारों एवं बैंक शाखाओं को सामान्य दिनों की भांति खुला रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरकार के आदेश के अनुपालन में जिले का कोषागार व सभी बैंक शाखाएं 6 अप्रैल व 10 अप्रैल को खुली रहेंगी। यह जानकारी जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें