फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बैंक सुरक्षा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। विशेश्वरगंज के महंगीलाल पुरवा से शुक्रवार को बैंक ड्यूटी के लिए जा रहे बाइक सवार सुरक्षा कर्मी को बौद्ध परिपथ पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। घटना में सुरक्षा कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्ठी के निकट शुक्रवार को बलरामपुर से बहराइच की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बहराइच के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम महंगी लाल पुरवा निवासी वीरेंद्र कुमार पाठक (50) पुत्र रामभरोसे पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र इकौना के ग्राम भिट्ठी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा डीगुंराजोत में सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्यरत था।
हादसे के दौरान मोटर साइकिल बस के बंफर में फंस गई। जिसे चालक करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटता चला गया। इसके बाद चालक बस को मौके पर छोड़ फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष इकौना अनिल दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बस चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें