फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को जमुनहा ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मासिक पंचायत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी को दस सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अराजनैतिक गुट के जमुनहा ब्लॉक अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा ने कहा है कि ग्राम शिकारी चौड़ा के मजरा गनेशपुर को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का खड़ंजा खराब है। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए।
ग्राम पटना में शौचालय का अभाव है जिसे बनवाया जाए। क्षेत्र के चमरपुरवा के मजरा माल्ही में विद्युतीकरण किया गया था। जहां बिना कनेक्शन जोड़े लोगों के घरों में मीटर लगा दिया गया। विद्युत आपूर्ति बहाल किए बगैर ग्रामीणों को लगातार बिल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी जांच कराई जाए। ग्राम उल्ल्हवा के मजरा भजौरे पुरवा में नाली निर्माण कराया जाए। सांई पुरवा में खड़ंजा गहरा होने से जलभराव हो रहा है। जिससे आवागमन अवरुद्ध होता रहता है। ऐसे में यहां खड़ंजा ऊंचा कराने के साथ ही नाली बनवायी जाए। साथ ही गांव निवासी गुरुदीन के घर से राम पारस के चक तक रास्ता बाधित है।
इसकी जांच कराई जाए। बरगदहा के मजरा डिलवा में विद्यालय से सियाराम वर्मा के घर तक इंटर लॉकिंग की मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही मल्हीपुर राजकीय पशु चिकित्सालय में चिकित्सक व दवा, शिकारी चौड़ा सहकारी समिति में खाद उपलब्ध कराई जाए। जिन गांवों में लोगों का राशन कार्ड नहीं बना उनका राशन कार्ड बनवाया जाए। इस मौके पर काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें