फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्गी से निकला 60 शीशी कोडीन युक्त सीरप

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। सीमा क्षेत्र में युवा वर्ग खांसी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले कोडीन युक्त कफ सीरप का इस्तेमाल नशेबाजी में कर रहा है। बिक्री में सख्ती के बावजूद रोकथाम न होने से दवा दुकानों से इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। सोमवार को जमुनहा में एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक की डिग्गी से 60 शीशी कोडीन युक्त सीरप मिला। इतनी मात्रा में सीरप मिलने से तमाम तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। दरअसल, सीमा क्षेत्र में इसका प्रयोग नशे में बड़ी मात्रा में किया जाता है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा-बहराइच मार्ग बनगई मदरसे के पास एक दुर्घटना के दौरान जमीन पर गिरे युवक की मोटर साइकिल की डिग्गी टूट गई। इससे डिग्गी में रखी 60 शीशी चोको सीरप (कोडीनयुक्त) सड़क पर बिखर गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब ऐसी दवाओं की बिक्री को लेकर नियम सख्त है तो फिर इतनी ज्यादा मात्रा में एक युवक को कैसे सीरप की शीशियां मिल गईं। एडीएम कमलेश चंद्र ने कहा कि जिम्मेदार विभाग से रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें