फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में सरकारी बैंकों में ताला, कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बैंकों के निजीकरण के विरोध में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हुई। इसके चलते जिले की 67 बैंक शाखाओं में काम काज ठप होने से 250 करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित रहा। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं पर पड़े तालों के कारण ग्राहकों को पैसों की निकासी व जमा न होने से काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। सरकार के हठवादिता से नाराज बैंक कर्मी मंगलवार को भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी संगठनों की ओर से सोमवार व मंगलवार दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई थी। इसके चलते सोमवार को जिले भर में बैकिंग सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। बैंकों में तालाबंदी के कारण सभी तरह के देने देन पूरी तरह बाधित होने से बैंक आने वालों को बैरंग लौट कर परेशानी उठानी पड़ी। हड़ताल के कारण सभी सरकारी बैंकों में जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस और ऋण स्वीकृति आदि कार्य पूरी तरह से ठप रहे।
पड़ताल के पहले दिन बैंक बंदी के कारण बहराइच व श्रावस्ती को मिला कर करीब 200 करोड़ के नगदी से जुड़े लेनदेन के साथ ही तीस करोड़ का चेक क्लीरेंस कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष से पूर्व हुई बैंकर्स की इस हड़ताल के कारण व्यापारियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इंडियन बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन बहराइच व श्रावस्ती के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि बैंकों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने समेत कई अन्य लंबित मांगों को लेकर बैकिंग संगठन से जुड़े सभी संगठनों ने एकजुट होकर इस दो दिवसीय देश व्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन

जिले की 67 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप होने के कारण बैंकिंग लेनदेन के साथ ही एटीएम सुविधा पर भी इसका प्रतिकूल असर दिखा। बैंकों पर पड़े तालों के कारण कई एटीएम में पैसा खत्म हो जाने के बाद पैसा अपलोड न हो पाने के कारण दोपहर बाद से ही कई एटीएम खाली हो गए। इससे पैसा निकालने एटीएम पहुंचे लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें