फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं का डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में डीएम द्वारा कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए किए गए इंतजामों की जांच भी की गई। केंद्रों पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने अलक्षेन्द्र इंटर कालेज भिनगा व जनता इंटर कालेज पटना खरगौरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर लगे सीसीटीवी व वॉइस रिकार्डिंग के संचालन की जांच किया। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान इसका लगातार संचालन जारी रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दिया कि यदि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर इसका संचालन बंद मिला तो संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा कराने, इसमें अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कर्रवाई करने तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया उसे ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी भी दी। साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा के दौरान अपने अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करते रहने, प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने व परीक्षा के दौरान यदि कोई समस्या आती है तो तत्काल अपने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को सूचित करने का निर्देश दिया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न आने देने, परीक्षा केन्द्रों के आसपास स्थित कंप्यूटर, फोटो कापी की दुकान पूरी तरह बंद कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें