फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस मिले दो बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा-बहराइच फोरलेन स्थित दिकौली मोड़ पर रविवार देर शाम दो बच्चे लावारिस हालत में टहलते मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों बच्चों को महिला आरक्षी के सुपुर्द कर दिया। बाद में बच्चों की शिनाख्त कराकर परिजनों को बुलाया गया जिन्हें बाद में परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सोनवा थानाक्षेत्र के दिकौली मोड़ पर रविवार शाम दो बच्चे लावारिस घूम रहे थे। परिवारीजनों का कहीं पता नहीं चल रहा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को दी गई। सूचना के बाद दिकौली मोड़ पहुंचे पीआरवी 3560 पर तैनात आरक्षी जितेंद्र यादव व होमगार्ड दिलीप शर्मा ने बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान उनका नाम ओमकार चार वर्ष व बच्ची तीन वर्ष के रूप में हुई। ये माता-पिता का नाम व पता बताने में असमर्थ थे। दोनों बच्चों को महिला आरक्षी प्रिया की सुपुर्दगी में लेकर वापस सोनवा थाने लाया गया और महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया। साथ ही बच्चों के संबंध में 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) व उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर पंकज श्रीवास्तव टीम के सदस्यों श्रीपाल व मनोज कुमार के साथ सिविल लाइन पहुंचे जहां कोतवाली क्षेत्र के ही भयापुरवा निवासी विजय कुमार पुत्र जंगली व अवधूत नगर निवासी मिट्ठू पुत्र राम अभिलाख व शकुंतला पत्नी मिट्ठू बच्चों को खोजते मिले जिन्हें सोनवा थाने लाकर बच्चों की पहचान कराई गई।
बच्चे भी माता-पिता को पहचाने के साथ ही उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गए। परिवारीजनों ने बताया कि वे बहराइच निमंत्रण में शामिल होने गए थे। बस में काफी भीड़ थी। भीड़ की वजह से बच्चे दिकौली मोड़ पर उतर गए और बस आगे चली आई। बच्चों को न देखकर खोजते हुए घर जा रहे थे तभी पता चला कि बच्चे थाने लाए गए हैं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा व चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चों को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें