फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना में उजागर हुई अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ लेने के लिए कई अपात्र भी लाइन में थे। जिसका खुलासा करते हुए परियोजना अधिकारी डूडा ने 768 लोगों को अपात्र घोषित कर उसकी सूची चस्पा की है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को अपना आशियाना मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में काफी संख्या में लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया था। जिसकी जांच जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी द्वारा कराई गई। जांच के दौरान आवास के लिए किए गए आवेदन में 4619 लोग पात्र पाए गए। वहीं अंतिम जांच में इनमें से 768 लोग अपात्र मिले। जिनकी सुची डूडा कार्यालय सहित नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना कार्यालय में चस्पा कराई गई है। यह जानकारी देते हुए पीओ डूडा ने कहा है कि लोग पात्रता सूची का निरीक्षण कर लें। अपात्रता के कारणों से असंतुष्ट लोग आवास के लिए आपत्ति के साथ अपना प्रत्यावेदन 25 अगस्त तक दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें