फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में सभी ब्लॉक प्रमुख भाजपा के होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ब्लॉक प्रमुख निर्वाचन में सत्ता की हनक बरकरार रही। भाजपा समर्थित सभी पांचों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुनना लगभग तय है। इसका कारण रहा कि कहीं भी किसी अन्य दल व व्यक्ति द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं नामांकन के दौरान इकौना में किसान यूनियन व सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किया जाना था। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां चुस्त दुरुस्त थी। ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट पर पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया था। यही नहीं इन सब व्यवस्थाओं के अतिरिक्त भाजपा भी अपना नामांकन मैनेजमेंट को दुरुस्त किए हुए था। इस दौरान सभी विकास खंड में जिले स्तर के पदाधिकारी नामांकन कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर मौजूद रहे। सभी का लक्ष्य था कि किसी तरह से ही एकल नामांकन हो ताकि पार्टी से घोषित उम्मीदवार निर्विरोध हो सके।
इसी के तहत इकौना में विधायक रामफेरन की पत्नी मिथिलेश पांडे का नामांकन कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती, गिलौला में पूजा देवी का नामांकन कराने के लिए विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडे, हरिहरपुररानी में शकुंतला देवी का नामांकन कराने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सत्या तो सिरसिया में अमित सिंह का नामांकन कराने के लिए जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल के साथ महामंत्री रमन सिंह को लगाया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान सभी प्रभारियों ने लगभग 11 से 12 के मध्य प्रत्याशियों का नामांकन पत्र जमा कराया। वहीं इस दौरान सत्ता की हनक या फिर प्रशासन की व्यवस्था के कारण कहीं भी कोई अन्य दल व व्यक्ति अपना नामांकन पत्र निर्धारित समय तक नहीं जमा कर पाया। जिसके चलते सभी पांचों विकास खंड में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
नामांकन पत्र वितरण में ही खेल का आरोप
नामांकन पत्र जमा करने से पूर्व ही सभी स्थानों पर प्रशासन ने नामांकन पत्र बिक्री में ही खेल कर दिया था। सभी विकास खंडों पर 12-12 सेट नामांकन पत्र भेजे गए थे। लेकिन इकौना में काउंटर खुलने से के बाद कुछ ही देर में सभी सेट बिक गए इसके बाद प्रशासन के जिम्मेदार अपना मोबाइल बंद करके गायब हो गए। जबकि नामांकन पत्र सात जुलाई को शाम तीन बजे तक व नामांकन के दिन तक बिकना था। लेकिन ऐसा किसी भी विकास खंड में नहीं हुआ।
ब्लॉकों पर तैनात रहा अतिरिक्त पुलिस बल
नामांकन के दौरान सभी विकास खंड के गेट पर पुलिस व पीएसी अधिक संख्या में तैनात थी। ताकि वहां कोई उपद्रव न हो सके। इस पुलिस व्यवस्था को जांचने के लिए डीएम टीके शिबु, एसपी अरविंद कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे लगातार निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें