श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में महिला थाना प्रभारी सहित 45 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3317 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 890 एक्टिव मामले हैं। अब तक 32 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 81 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं।
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में महिला थाना प्रभारी सहित खुरहुरी में दो, गोपालपुर में एक, तुरहनी बलराम में एक, नवोदय विद्यालय में एक, विशुनापुर में चार, सिरसिया में एक, जुड़पनिया में एक, सेमरा बैरिया में एक, कोयलहवा में एक, निबिहा में एक, अहलाद नगर में एक, बेतिहा में एक, भिनगा में दो, पूरेबाले में एक, मनवरिया में तीन, साहेल नगर में एक, गोठवा में दो, रूपम नगर में एक, पूरेखैरी में एक, गिलौला में एक, तुरसमा में एक, कुन्ननपुर नौसहरा में एक, लालपुर में एक, बेलास में एक, नौबस्ता में एक, शस्त्रीनगर में एक, बारी मोहल्ला दो, हनुमानगढ़ी में एक, शिवाजीपुरम में एक, चिकवा मोहल्ला में एक, पुरानी बाजार में एक, बैजनाथपुर में एक व जोगिया में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले।
मौजूदा समय 57 लोग लेबल हास्पिटल भंगहा में भर्ती है। जबकि शेष लोगों होम क्वारंटीन हैं। वहीं कोरोना से 81 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 317210 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 316205 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 3317 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 890 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 101 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 13, गिलौला में 14, भंगहा में 19, जमुनहा में 19, सिरसिया में 22 व भिनगा में 14 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें।