फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व आज, शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
सिरसिया में निकाली गई शिव बारात की झांकी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। महाशिवरात्रि पर्व पर बृहस्पतिवार को शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ेगा। वहीं सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर पर आज आने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए। सिरसिया के पोखरा में बुधवार को शिव बरात की झांकी भी निकाली गई। जिसमें स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि गुरुवार (फाल्गुन कृष्णपक्ष त्रयोदशी) को पड़ रहा है। महाशिवरात्रि पर्व सभी के लिए शुभ फल देने वाला है। भगवान शिव की आराधना करने वाले प्रत्येक भक्त को धन धान्य ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। ऐसे में जिले के सभी शिवालयों को सजाया जा चुका है। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रमुख शिवालयों में शिव भक्तों की खासी भीड़ एकत्र होगी।
इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिले के सिरसिया विकास क्षेत्र स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर के साथ ही गिलौला के सदाशिव महादेव, इकौना के बेचूबाबा व जमुनहा क्षेत्र के जगपति नाथ मंदिर सहित समस्त शिवालयों पर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। महाशिवरात्रि पर्व पर विभूतिनाथ सहित सदाशिव, बेचूबाबा व जगपतिनाथ पर जलाभिषेक के लिए भक्तों का जत्था बुधवार देर रात से ही रवाना हो गया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर विभूतिनाथ, भिनगा काली मंदिर, व्यास भवन, टंड़वा महंथ, सेवकदास कुट्टी, दोंदरा, प्रघट दास कुट्टी, भंगहा शिव मंदिर, लक्ष्मनपुर शिव मंदिर, बेचू बाबा मंदिर, बड़ा शिवाला मंदिर इकौना, मोहल्ला घौसी शिव मंदिर इकौना, सीताद्वार, सुविखा, हरिहरपुर नहर, चंद्रावां, सदाशिव मंदिर, झारखंडी मंदिर, जगपती नाथ मंदिर, जंगलदास कुट्टी, गिरंट बाजार, कथरामाफी, जयनगर कुट्टी, ददौरा, दुर्गापुर, रामगढ़ी, रत्नापुर व नासिरगंज शिवमंदिर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही विभूतिनाथ जाने वाले सभी मार्ग पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को भ्रमणशील रखा गया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए एडीएम योगानंद पांडे बताते हैं कि भिनगा नगर व इकौना में निकलने वाले शोभा यात्रा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के निगरानी में निकाली जाएगी।
विभूतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में शिवभक्त एकत्र होंगे। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। वहीं व्यवस्थाओं का हाल जानने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधक समिति, महंत, पुजारियों के साथ बैठक कर शिवरात्रि के दिन आने वाले शिव भक्तों के संबंध में मंदिर समिति के तरफ की जाने वाली व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी लिया। साथ ही साथ प्रभारी निरीक्षक सिरसिया रामसमुझ प्रभाकर सेे महाशिवरात्रि पर्व के दिन शांति व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में लगाई गई ड्यूटी के बारे में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने महाशिवरात्रि के पर्व को देखते जिले के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय थाना प्रभारियों सहित मंदिर प्रबंधक, महंथ व पुजारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
सिरसिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर पोखरा में बुधवार को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर से अखंड परमधाम होते हुए प्राचीन काली मंदिर तक शिव बरात की झांकी निकाली गई। जिसमें शामिल शिव भक्त बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए काली मंदिर पहुंचे। जहां देवाधिदेव महादेव व माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें