फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: किसानों के लिए आफत बनकर बरसे बदरा

Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा में बृहस्पवितार शाम हुई बरसात से कटी फासल को बचाने का प्रयास करते किसान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम के उतार-चढ़ाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुछ दिनों पहले हुई बारिश से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसम ने मिजाज बदला। दोपहर तक तो चटख धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे खेतों में फसल सुखा रहे किसान परेशान हो गए। किसान भुसैली ने बताया कि इस तरह बदलता मौसम का मिजाज किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। किसान जितना फसल को सुखाते हैं दूसरे दिन बरसात होने से फसल उससे अधिक भीग जाती है। किसान सुरेश वर्मा ने बताया कि इसी तरह से यदि बरसात होती रही तो गेहूं के दाने खराब हो जाएंगे, साथ ही भूसा भी नहीं बन पाएगा। इससे मवेशियों के लिए चारे की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें