फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया बैज

Fri, 08 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सैनिक देश की ढाल हैं। वह हमारे देश का गौरव हैं। जो हमेशा देश का अभिमान बन कर देश की रक्षा व मान बढ़ाते हैं। जिनका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। यह बातें बृहस्पतिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कक्ष में जिला अधिकारी कृतिका शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन


इस दौरान सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी कमांडर राजीव कुमार पाठक की उपस्थिति में महिला कर्मचारी अनीता ने डीएम को झंडा लगाया। आर्थिक सहयोग देते हुए डीएम ने कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रति वर्ष सात दिसंबर को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।

इसके माध्यम से एकत्रित धनराशि सैनिकों एवं उनके परिवार के कल्याण में खर्च की जाती है। इस मौके पर डीएम ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की वीर नारियों तथा उनके बच्चों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें