वीरपुर/कटरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से शुक्रवार को वीरपुर क्षेत्र के गोपालपुर चौराहा पर जिला स्तरीय पिछड़ा समाज सामाजिक भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर रहे। उन्होंने बहुजन और पिछड़ा समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भीम राजभर ने बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चुनावी मैदान में उतरने और विपक्षी दलों को हराने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में शशि आनंद, श्रवण कुमार पासी, दिनेश गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।