कृष्णलली इंटर कॉलेज गिलौला में बालश्रम के प्रति जागरूक करते पुलिस कर्मी।
श्रावस्ती। विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बृहस्पतिवार को एएचटी थाने की पुलिस ने कृष्णलली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गिलौला में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। उपनिरीक्षक रणविजय सिंह ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल विवाह और बालश्रम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा, बालश्रम व भिक्षावृत्ति करवाना अपराध है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आरक्षी कंचन देवी, सरला अवस्थी, अर्चना पांडेय और अभिषेक कुमार ने 1098, 1090, 112, 1930, 102 व 108 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में शिकायत दर्ज कराने को कहा। गोष्ठी के बाद टीम ने होटल, ढाबों, ऑटो पार्ट्स दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बालश्रम न कराने की चेतावनी दी।