फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती नदी में डाले गए मछलियों के बच्चे

Wed, 12 Nov 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के मधवापुर घाट पर मंगलवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राष्ट्रीय मत्स्यिकी बोर्ड हैदराबाद के तत्वावधान में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राप्ती नदी में मछलियों के बच्चे डाले गए।
विज्ञापन


सहायक निदेशक मत्स्य दीपांशु रमन चौधरी ने कहा कि रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों में मत्स्य संसाधनों का संरक्षण और मछलियों की संख्या में वृद्धि करना है। इससे मछलियों की संख्या बढ़ने से मत्स्य पालकों की आजीविका सुदृढ़ हो सकेगी।

इसके बाद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने नदी की धारा में मछलियों के बच्चों को छोड़ा। इस मौके पर सीओ फिशरी बलरामपुर मनोज कुमार व्यास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह व निषाद राज पार्टी के जिलाध्यक्ष राम नरेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें