फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हुई जागरूकता गोष्ठी

Thu, 13 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी हुई। सीएमएस ने कहा कि एचआईवी रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। सावधानी और छोटे उपाय संक्रमण से बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित सुई और असुरक्षित यौन संबंध से एचआईवी फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने या खाने से संक्रमण नहीं होता। जिला क्षय रोग अधिकारी केके वर्मा ने बताया कि सही उपचार से संक्रमित व्यक्ति पूरी जिंदगी जी सकता है। जिले में 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक सघन जागरूकता व जांच शिविर चलेगा। जांच टीम 200 गांवों के 60-60 घरों में जांच का कार्य करेगी। संदिग्ध मरीजों का परामर्श कर उनका इलाज किया जाएगा। इस मौके पर प्रशांत श्रीवास्तव, रवि कुमार मिश्र, संदीप सिंह, गुलाम मुस्तफा व स्नेहा तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें