चिचड़ी चौराहे पर पैदा हुआ दो सिर वाला बछड़ा
तुलसीपुर। गिलौला विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिठिया चिचड़ी के चिचड़ी चौराहे पर एक गाय ने अनोखे बछड़े को जन्म दिया। इस नवजात बछड़े के दो सिर और चार आंखें हैं। गांव निवासी तेज प्रताप के बेटे की गाय ने इसे जन्म दिया है। लोग इस बछड़े को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। सुबह से ही इसे देखने वालों की भीड़ उमड़ रही है। तेज प्रताप ने बताया कि बछड़ा स्वस्थ है। हालांकि, जन्म के बाद से उसने मां का दूध नहीं पिया है। दूध न पीने से परिवार में चिंता है। बावजूद इसके बछड़ा अभी जीवित है और उसकी देखभाल की जा रही है। पशु चिकित्सकों से भी सलाह ली जा रही है। स्थानीय लोग इसे प्रकृति का एक दुर्लभ चमत्कार मान रहे हैं।