कलेक्ट्रेट में आयोजित अटल वयो अभ्युदय योजना के जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोग
श्रावस्ती। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने बुजुर्गों की देखभाल को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने किया।
कार्यक्रम में डॉ.अमरनाथ यति ने कहा कि हम सभी को बुजुर्ग होना है इसलिए हम अपने लिए जो अपेक्षा बच्चों से रखते हैं, वही कार्य हमें अपने अभिभावकों के साथ करना चाहिए। बुजुर्गों को देखभाल की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए उनका ध्यान प्राथमिकता के आधार पर रखना चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने कहा कि उम्र के साथ जब शारीरिक शक्ति कम होती है, तो परिवार के लोगों का संबल ही मनोबल को मजबूत करता है । रेडक्रास सचिव अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि बुजुर्ग जन समाज की धरोहर हैं, इनके आशीर्वाद और अनुभव से सभी को लाभ मिलता है। सभी को इनके साथ सद्भाव पूर्ण व्यवहार करना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव, डीडीओ रामसमुझ, ईओ नगर पालिका भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला, डॉ. एकता यादव, पीके दास आदि मौजूद रहें।