फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक

Tue, 19 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी। - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग की ओर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में शक्ति मोबाइल टीम ने महिलाओं व किशोरियों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय ने कहा कि बाल विवाह से वर व बधू दोनों की सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में विवाह होने से न तो शरीर का विकास होता है और न ही मानसिक विकास होता है। इसलिए यह सभी की जिम्मेदारी है कि कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस व प्रशासन को दें। इस दौरान महिलाओं को अन्य योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें