भिनगा तहसील सभागार में आयोजित शिविर में मौजूद न्यायिक अधिकारी।
- फोटो : भिनगा तहसील सभागार में आयोजित शिविर में मौजूद न्यायिक अधिकारी।
श्रावस्ती। भिनगा तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया ने बताया कि लोगों को सहूलियत प्रदान करने के लिए विधिक अधिकारों की जानकारी के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सुलह समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारण के लिए समाधान समारोह 2026 चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी वादकारी शामिल होकर अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार, एलएडीसी जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, दयाराम आदि मौजूद रहे।