फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गर्मी से राहत के लिए जिला अस्पताल में प्याऊ शुरू

Fri, 22 May 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम। - फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। रेडक्रास ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में लू से बचाव के लिए एक प्याऊ का शुभारंभ किया। इस प्याऊ के पास गुड़ और ओआरएस पैकेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। रेडक्रास अध्यक्ष व डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। डीएम ने बताया कि बढ़ती गर्मी में निर्जलीकरण से बचने के लिए पानी आवश्यक है, और यह प्याऊ मरीजों व तीमारदारों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, पेट्रोल पंपों और व्यापारियों से भी सार्वजनिक प्याऊ शुरू करने की अपील की। रेड क्रॉस सचिव अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि 15-16 जून तक तापमान में वृद्धि की आशंका है, और रेडक्रॉस जल्द ही अन्य प्रमुख स्थानों पर भी प्याऊ शुरू करेगा। इस दौरान प्रभारी सीएमएस डॉ. सुनील चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें