फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

559 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 75 पहुंच चुकी है। वहीं अभी 559 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में मिले कुल संक्रमितों में से जहां 56 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, वहीं दो की मौत भी हो चुकी है। शेष संक्रमित लोगों का लेबल वन हास्पिटल भंगहा में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

महानगरों सहित अन्य प्रांतों से लौटे प्रवासियों ने जिले वासियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बाहर से लौटे लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था, इनमें से 7269 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 7194 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 75 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं दो वृद्ध की लखनऊ में जांच के दौरान कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनमें से एक को हार्ट अटैक हुआ था जबकि दूसरे का डायलिसिस चल रहा था। इन दोनो की लखनऊ में मौत हो गई थी।
जिले में मिले कुल 75 संक्रमितों में से 56 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 19 लोगों का अब भी लेबिल वन हास्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं 720 लोगों को उन्हीं के घरों में क्वारंटीन किया गया है। अब तक जिले में कुल 36 स्थलों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था जिनमें से तेरह अब भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

भिनगा नगर निवासी एक आयुष चिकित्सक व एक न्यायालय कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद पूरे नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर उसे पूरी तरह से सील कर दिया गया था जिसकी चौदह दिन की अवधि सोमवार को पूरी हुई। इसी बीच भिनगा तहसील के निकट मृत हुए एक वृद्ध की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। इतना ही नहीं व्यास भवन स्थित एक ब्युटीपार्लर व डांस क्लास संचालिका व उसके यहां प्रशिक्षण ले रही एक युवती सहित एक अधिवक्ता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई।
इसके चलते सोमवार को भी भिनगा नगर पूर्व की भांति सील रहा। ब्युटीपार्लर व डांस क्लास संचालिका के संपर्क में आई युवतियां कोरोना पॉजिटिव हैं अथवा नहीं, अभी उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई युवतियां व किशोरियों ऐसी भी हैं जो उनके संपर्क में आने के बावजूद अब तक सामने नहीं आई हैं। ऐसे में उनकी तलाश कराई जा रही है। इस तरह देखा जाए तो भिनगा वासियों की समस्या अभी दूर होती नहीं दिख रही है।
भिनगा तहसील के निकट एक वृद्ध को हार्ट अटैक हुआ था जिसकी रिपोर्ट बाद में कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक के जनाजे में शामिल होने आए लोगों सहित परिवारीजनों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो गई। मृतक वृद्ध के संपर्क में आए सभी 35 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें