कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजद डीएम व व्यापारी।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, जीबीसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और ओडीओपी योजनाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने बैंकों को ऋण आवेदन फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न करने की हिदायत दी। समीक्षा में पाया गया कि बैंकों की ऋण स्वीकृति प्रगति बहुत कम है। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को अधिक से अधिक ऋण आवेदनों को स्वीकृति देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 2026-27 के लिए भौतिक लक्ष्य 59 और वित्तीय लक्ष्य 113 निर्धारित है। विभिन्न बैंक शाखाओं में आए 24 आवेदनों में से छह स्वीकृत हुए हैं। पांच आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण किया गया है। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर भी जानकारी ली गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जुगल किशोर, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।