फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा में आयोजित वि​धिक जागरूकता ​शिविर में मौजूद लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को दीप वाटिका लॉन में विधिक जागरूकता शिविर लगाया। इसमें लोगों को विभिन्न कानूनी सहूलियतों के बारे में जागरूक किया गया। प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के समाधान समारोह 2026 के तहत मामले सुलह समझौते से निपटाए जा रहे हैं। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम से पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता मिलती है। मध्यस्थता अभियान 2.0 भी सुलह समझौते पर आधारित है। शिविर में पीड़ित क्षतिपूर्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, लैंगिक समानता, महिला कल्याण, एसिड अटैक और घरेलू हिंसा से संरक्षण पर जागरूक किया गया। चीफ एलएडीसी दिनेश वर्मा ने स्थायी लोक अदालत की जानकारी दी। यह जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े प्री-लिटीगेशन मामलों की सुनवाई करती है। इसमें विद्युत, जल, यातायात, डाक, टेलीफोन, बीमा, अस्पताल और बैंक सेवाओं की शिकायतें निपटाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें