पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य।
- फोटो : पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य।
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में रविवार को गिरफ्तारी को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में उसके अभिलेख प्रस्तुत करने सहित कई अन्य नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते समय उसे समझ में आने वाली भाषा में स्पष्ट कारण बताना होगा। इससे आरोपी व उसके परिजनों के मन में कोई दुविधा नहीं रहेगी। इस मौके पर विवेचक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।