फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ओटीपी साझा करने से बचें, बनाएं मजबूत पासवर्ड

Sun, 29 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों व शक्ति दीदियों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को साइबर फ्राड के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


सभी को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक व डिजिटल अरेस्ट की विस्तृत जानकारी दी गई और बचाव के तरीके बताए गए। इसके साथ ही सभी को किसी के साथ ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने, एटीएम के प्रयोग के दौरान किसी अजनबी की मदद न लेने व साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने के प्रति जागरूक किया गया।

इसके साथ ही उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें