फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क पर खड़े हो रहे ऑटो व ई रिक्शा, लग रहा जाम

Tue, 11 Nov 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
लक्ष्मननगर में सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन।  -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते तराई की सड़कों पर दिन-प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। दुकानदार सड़क की पटरी पर सामान रख देते हैं व सड़क पर ऑटो और ई रिक्शे खड़े रहते हैं, जिससे जाम लगता रहता है।
विज्ञापन





जमुनहा तहसील का तुलसीपुर बाजार भी अतिक्रमण की चपेट में है। बहराइच-जमुनहा मुख्य मार्ग पर स्थित तुलसीपुर बाजार में सड़क की दोनों पटरियां पर अतिक्रमण देखने को मिल रहा है। स्थानीय दुकानदार सड़क तक सामान रख देते हैं। इतना ही नहीं, दिन भर ऑटो व ई रिक्शा चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर यात्री बैठाते रहते हैं।




भिनगा-बहराइच फोरलेन स्थित लक्ष्मण नगर बाजार भी भारी अतिक्रमण की चपेट में है। फोरलेन के दोनों ओर जहां दुकानों के सामान रखे नजर आते हैं, तो वहीं सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। लक्ष्मण नगर से गिलौला जाने वाली सड़क के दोनों ओर टिक्की व फल के ठेलों का कब्जा रहता है।
विज्ञापन


सड़क पर ई रिक्शे व ऑटो कतारबद्ध खड़े रहते हैं, जिसके चलते दो लेन का मार्ग संकरी गली नजर आता है। बाइक व साइकिल सवार हादसे का शिकार होते रहते हैं। राहगीर मनोज मिश्रा, शुभम दुबे, निहाल सिंह व ताराचंद आदि ने बताया कि लक्ष्मणनगर बाजार में अतिक्रमण एक से दो साल में बहुत बढ़ गया है। जिम्मेदारों को अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाना चाहिए।
विज्ञापन







अतिक्रमण के खिलाफ जल्द चलेगा अभियान



सड़कों के किनारे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा। जहां-जहां अतिक्रमण मिलेगा, उसे हटवाया जाएगा।



-संजय कुमार राय, एसडीएम जमुनहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें