फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को दिनेश सिंह उर्फ ननकन्ने ने खाना देने के लिए घर पर बुलाया। जहां जाने पर दिनेश ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध पर दिनेश ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी आंख पर गंभीर चोट आई। इस दौरान महिला के बेहोश हो जाने पर दिनेश ने उसे घर के बाहर छोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे सोनवा के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने महिला को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां से पहले उसे मेडिकल कालेज बहराइच बाद में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। इस बारे में पुलिस उपाधीक्षक ने बताया की महिला के देवर की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व प्राण घातक हमला सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें