फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं का हुआ शुभारंभ

Thu, 09 Jul 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सिसवा में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ करती डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय सिसवा में निर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने शुभारंभ किया। इसी क्रम में जिले के अन्य विद्यालयों में स्थापित प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया गया। इससे विद्यार्थियों को विज्ञान की शिक्षा और प्रभावी ढंग से मिल सकेगी। कार्यकम के दौरान डीएम ने प्रयोगशाला में रखे उपकरणों का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यार्थियों से भी उन उपकरणों के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न उपकरणों व मानव अंगों के बारे में बताया तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला बच्चों में विज्ञान व अंतरिक्ष के प्रति बढ़ती जिज्ञासाओं को शांत करने में सहायक होगी। ऐसे में शिक्षकों को भी चाहिए कि वह बच्चों को बेहतर ढंग से विषय वस्तुओं को समझाएं। इसी तरह से सिरसिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनी प्रयोगशाला का का भी समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। साथ ही जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित प्रयोगशालाओं का स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें