फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीताद्वार मेले की सुरक्षा को लेकर एएसपी ने दिए निर्देश

Mon, 23 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीताद्वार मेला परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद पुलिस व प्रशासन के अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीताद्वार मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को एएसपी चंद्रकेश सिंह ने इकौना थाने में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय और स्थान पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

एएसपी ने जनपदीय नियंत्रण कक्ष और एलआईयू को सक्रिय रहने तथा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी को अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने और यातायात पुलिस को सुचारु आवागमन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित करने को कहा। मेला प्रभारी सीओ भरत पासवान और यातायात एवं पार्किंग प्रभारी सीओ आलोक कुमार सिंह को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम निशांत उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें