भिनगा कस्बे में गश्त करते एएसपी।
श्रावस्ती। त्योहारों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था करने के लिए एएसपी चंद्रकेश सिंह ने भिनगा नगर में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बातचीत कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी त्योहार शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से हो सके इसके लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही अराजक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। साइबर टीम की ओर से सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के भ्रामक सूचना को प्रसारित करता पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।