बच्चों को साबुन का वितरण करते कार्यकर्ता।
श्रावस्ती। रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से लोगों को त्वचा रोग के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम में रेडक्राॅस के प्रबंध समिति के सदस्य राहुल पाठक ने रविवार को सिरसिया क्षेत्र के जोगा गांव के बच्चों को साबुन वितरित कर उन्हे स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रेडक्राॅस के जिला सचिव अरुण कुमार मिश्र ने बताया की बुखार, त्वचा रोग और सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नियमित रूप से स्नान करने वाले तथा घर के आसपास सफाई रखने वाले कम बीमार पड़ते हैं। साथ ही उनमें त्वचा रोग के लक्षण भी कम नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि रेडक्राॅस अब हर महीने एक स्वास्थ्य कैंप और नेत्र परीक्षण कैंप भी संचालित करेगी। स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए वृहद रूप से मास्क भी वितरण किया जाएगा।