फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली का एएसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
भिनगा कोतवाली का निरीक्षण करते एएसपी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को भिनगा कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। इस दौरान 90 विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों से जल्द विवेचना पूरी करने का निर्देश दिया। वहीं निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने का प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली का अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने शुक्रवार को अर्द्धवार्षिक निरीक्षण निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों का रखरखाव व परिसर की साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद उनके द्वारा थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान उन्हें 90 विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों से एनसीआर, प्रार्थना पत्रों, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन आदि का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने शिथिलता बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वहीं वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी लोग अपने आप को सुरक्षित रखें तथा नियमों का पालन करें। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सहित कई अन्य उप निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें