फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एएसपी ने की मासिक समीक्षा बैठक

Thu, 03 Sep 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 पुलिस सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एसपी कार्यालय सभागार में थाना एएचटी व विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बालश्रम को रोकने, पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ बाल विवाह को रोकने व उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि सभी को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी अनुसंधान, थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों व एनजीओ के समक्ष आ रही समस्याओं, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम व बाल श्रम पुनर्वास के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में एएचटी थाना प्रभारी लाल साहब सिंह, एसएसबी निरीक्षक राहुल, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विश्राम पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें