हरिहरपुर रानी बीआरसी में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक।-
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी विकासखंड के बीआरसी भवन में बृहस्पतिवार को शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कवच 2.0 के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में 50 शिक्षकों को बाल कल्याण, सुरक्षा व संरक्षण की विशेष जानकारी मिली। प्रशिक्षण में राजेश कुमार ने शिक्षकों को बाल संरक्षण मॉड्यूल सौंपे। राजेश कुमार ने ''हर बच्चा सुरक्षित, हर गांव जिम्मेदार'' के उद्देश्य में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। हरिहरपुर रानी के ब्लॉक कॉर्डिनेटर अरुण शर्मा ने यूएनसीआरसी कन्वेंशन और बच्चों के मूलभूत अधिकारों की जानकारी दी। जिला प्रोबेशन कार्यालय के अमित कुमार और सुरेश कुमार ने विभाग की योजनाओं, बाल संरक्षण तंत्र और कानूनी व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला।