अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में मौजूद एबीवीपी छात्र।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन का लगातार विस्तार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भिनगा स्थित अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज इकाई का गठन किया गया। जिसमें आशुतोष गुप्ता को अध्यक्ष व सलोनी पांडे को मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रमुख ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉ. महेंद्र प्रसाद भारती ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के उच्च आदर्शों पर प्रकाश डाला। डॉ. महेंद्र ने कहा कि स्वामी जी ने 1894 में विश्व धर्म संसद शिकागो में धर्म ग्रंथ गीता को सबसे नीचे रखेने पर विरोध करते हुए कहा था कि हमारा धर्म ग्रंथ सभी धर्म ग्रंथों का आधार है। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक देवेश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश का एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है। जो छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र हितों की भी बात करता है। विभाग संगठन मंत्री बाबा हरदेव ने कहा कि हम जो कार्य करते हैं वह राष्ट्र और समाज के लिए करते हैं।
विद्यार्थी परिषद के समस्त आयाम एवं गतिविधियों के बारे में उन्होंने छात्रों को बताया। इस दौरान विद्यालय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें आशुतोष गुप्ता को अध्यक्ष व सलोनी पांडे को मंत्री बनाया गया। वहीं अंशिका सिंह, अर्पित सिंह, आदित्य कसौधन, मुस्कान बानो, हर्ष तिवारी को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर रजत सिंह रैकवार, मनीष कसौधन, मनीष, विपिन आदि मौजूद रहे।