फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोतवाली क्षेत्र भिनगा के एक गांव निवासिनी किशोरी का कुछ दिन पूर्व एक युवक ने अपहरण कर लिया था। उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म भी किया था। मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी का कुछ दिन पूर्व एक युवक ने अपहरण कर लिया था। बंधक बनाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर को लगाया गया था। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी खरगौरा मोड़ पर बस का इंतजार कर रहा है। इस पर दल-बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दद्दन उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र ननके निवासी दत्तनगर दाखिला अमवा को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें