इसी सड़क की पटरी पर बिछेगी इंटरलॉकिंग।
श्रावस्ती। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व जाम से निजात के लिए खैरी मोड़ से जज आवास तक 1.85 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के दोनों तरफ 1100 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। बजट की मंजूरी के साथ ही नगर पालिका परिषद भिनगा की ओर से इंटरलॉकिंग कार्य के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इससे सड़क लगभग तीन से चार मीटर और चौड़ी हो जाएगी। जिसका सबसे ज्यादा फायदा पैदल चलने वाले राहगीरों व साइकिल सवारों का होगा।
सड़क की पटरी सही न होने व गड्ढे आदि के चलते भिनगा-बहराइच मार्ग पर खैरी मोड़ से जज आवास तक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने से राहगीरों को जाम से निजात मिलेगी। सबसे ज्यादा दीवानी न्यायालय आने वाले वादकारियों व अधिवक्ताओं को फायदा होगा। जिन्हें आए दिन लगने वाले जाम के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है।
1.85 करोड़ रुपये से सड़क की दोनों पटरियों पर 1100 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया जाएगा। इंटरलॉकिंग कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।
अनीता शुक्ला, ईओ नगर पालिका